Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | महिला थानेदार को धमकी देने के मामले में जेएमएम विधायक विवादों के घेरे में

महिला थानेदार को धमकी देने के मामले में जेएमएम विधायक विवादों के घेरे में

Prashant Singh
March 20, 2022 10:04 PM
By
Prashant Singh
4 years ago
Share
vlcsnap 2022 03 20 09h20m22s871
SHARE

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक जिग्गा सुसारण होरो एक महिला थानेदार को बंधक बना लेने की धमकी देने के बाद विवादों में घिर गये हैं। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इसे एक महिला पुलिसकर्मी का अपमान बनाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को देने की बात कही गयी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऐसे विधायक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी मांग की गयी हैं। इधर, पुलिस ने रविवार को इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इससे पहले रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित नवीन सरना कॉलेज छात्रावास में हमला और तोड़फोड़ के मुद्दे पर सिसई के जेएमएम विधायक जीगा सुसारण होरो पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी को डराने-धमकाने और बंधक बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एसोसिएशन की ओर से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गयी है। वायरल वीडियो 17 मार्च को बताया जा रहा है, जिसमें विधायक जिग्गा सुसारण होरो महिला थाना प्रभारी को डांट रहे हैं। विधायक उन्हंे डांटते हुए कहते है कि- ज्यादा होशियार बनने की कोशिश मत करो, वर्ना बंधक बना लेंगे। इस हॉस्टल में गरीब बच्चे पढ़ने आते हैं, तो आप लोगों को तकलीफ लगता है कि यहां के बच्चे उन्नति करें, यहां पढ़ने में दिक्कत होगी, तो मजबूरी में लोग जंगल चला जाएगा, उग्रवादी बन जाएगा, लूटेगा मारेगा। हॉस्टल का मामला कोर्ट में हैं, तो आप क्या कर रहे हैं, आप ठीक से रहिये, छापेमारी हम करवा देंगे। हमलोग का रंग चढ़ गया, तो अच्छे से रंग चढ़ा देंगे। होशियारी से रहो, छेड़ो नहीं, युद्ध छेड़ोगे तो रांची को पागल कर देंगे, बता दे रहा हूं….।’’
क्या है पूरा मामला
16 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची में लगभग 250 लोगों की भीड़ नवीन सरना कॉलेज के हॉस्टल को खाली करवाने पहुंची थी। इस भीड़ का नेतृत्व बिशु उरांव नामक व्यक्ति कर रहा था, जो हॉस्टल की जमीन को अपना बताता है। इस दौरान छात्रावास में जमकर हंगामा हुआ। हॉस्टल के पीछे की दीवार को तोड़ दिया गया। वहां मौजूद छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की गयी। घटना के बाद बिशु उरांव समेत 250 अज्ञात के खिलाफ सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। इन सभी हमलावरों पर हथियारों से लैस होने और 50 लाख की रंगदारी मांगने का भी आरोप हैं। विधायक जिग्गा होरो इस मामले में पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। उनके साथ मांडर विधायक बंधु तिर्की, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और पूर्व विधायक सुखदेव भगत समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।

See also  केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने  24 घंटे के अंदर लिया यू टर्न, सरकार के खिलाफ निकालेंगे अन्याय यात्रा

5 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
16मार्च को सुखदेवनगर थाना स्थित नवीन सरना कॉलेज छात्रावास में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35वर्षीय निरंजन उरांव, 40वर्षीय मंगरा उरांव, 32वर्षीय रजनीश कुजूर, 27वर्षीय लक्ष्मण उरांव और 23वर्षीय सत्यजीत उरांव के रूप में की गयी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article arjun18 होली पर दो साल बाद उल्लास-उमंग का माहौल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमकर खेली होली
Next Article bjp03 1 राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई,राजधानी भी सुरक्षित नही-दीपक प्रकाश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

4 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

5 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

5 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

6 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?