JMM की मंईयां सम्मान यात्रा , BJP की परिवर्तन यात्रा के बाद जयराम की पार्टी निकालेगी झारखंड अधिकार यात्रा

JMM की मंईयां सम्मान यात्रा , BJP की परिवर्तन यात्रा के बाद जयराम की पार्टी निकालेगी झारखंड अधिकार यात्रा

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने तरीके से चुनाव अभियान चला रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में चल रही सरकार जहां एक ओर कल्पना सोरेन के नेतृत्व में मंईयां सम्मान यात्रा चला रही है। बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा के नाम से पूरे झारखंड में सभाएं कि जिसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग में किया वही अब जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम भी झारखंड अधिकार यात्रा शुरू करने जा रही है।

प्रधानमंत्री ने चंपाई सोरेन को किया फोन, पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की ली जानकारी
जयराम महतो ने सोमवार को पत्र जारी कर अपने पार्टी के संभावित उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड अधिकार यात्रा निकालने को कहा है। अपने पत्र में जयराम ने आवेदकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि वो एक साथ मिलकर क्षेत्र में भ्रमण करें अगर कोई आवेदक इस निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्र में लिखा है कि इस यात्रा पर चुनाव समिति और निगरानी समिति की नजर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now