मानसून से पहले झारखंड में 3 दिन लगातार बारिश और चलेंगी तूफानी हवाएं; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 28, 2025

रांची सहित 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत

Jharkhand Mausam: झारखंड में बुधवार से मानसून से पहले की गतिविधि तेज हो जाएगी। इसके चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी है। इस बीच 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों पर कायम साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इससे झारखंड के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों पर कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इससे देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों तक आ चुका दक्षिणी-पश्चिमी मानसून को झारखंड समेत अन्य राज्यों में प्रवेश करने में सहयोग मिलेगा।

खान सर ने दिखा दी पत्नी की ‘तस्वीर’, किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत खूंटी, सिमडेगा, गुमला और कोल्हान के जिलों में बुधवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। वहीं, गुरुवार को रांची सहित कोल्हान व संताल परगना के जिलों में कुछ स्थानों भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को संताल परगना समेत आसपास के क्षेत्रों में कुछ जगह भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

See also  जमीन मालिकों को ही बना दिया जाएगा क्रशर और खदानों का मालिक, पाकुड़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

राज्य के कई भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 31.2 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का 37.2 डिग्री रहा। इस वजह से फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है।

किराए के घर में रहकर पति-पत्नी कर रहे थे ऐसा काम, पटना पुलिस पहुंची तो सामान देखकर उड़ गए होश

राज्य में पिछले 24 घंटे में हजारीबाग (कोनेर) में 65.4 मिमी, पाकुड़ में 45.6 मिमी, सिमडेगा में 34, बोकारो में 20.5 मिमी समेत कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

झारखंड में मानसून से पहले की गतिविधियों में आई तेजी

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का 37.2 डिग्री दर्ज

कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, मॉनसून सत्र में सरकार ला सकती है प्रस्ताव

See also  देवघर के स्कूल में झाड़ू से प्रिंसिपल की पिटाई, 15 साल की छात्रा से की थी छेड़खानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now