झारखंड की जाने मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, सलीमा टेटे को दे चुकी है कोचिंग

झारखंड की जाने मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, सलीमा टेटे को दे चुकी है कोचिंग

रांचीः झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का रविवार को निधन हो गया। पैरालिसिसि अटैक के बाद उन्हे रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया थी। शनिवार से उनकी स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल के ICU में वो दो दिनों से वेंटीलेटर पर थी। डॉक्टरों की ओर से उन्हे बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन रविवार को डॉक्टरों की टीम ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया 18 नवंबर को करेंगे शादी, लखनऊ में रिंग सेरेमनी 8 जून को
प्रतिमा बरवा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा बरवा के निधन पर शोक जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि झारखण्ड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखदायक है। जीवन के संघर्ष में आज वह सभी को छोड़कर चले गयीं।झारखण्ड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं प्रतिमा जी। उनका निधन झारखण्ड ही नहीं देश के हॉकी जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

 

रेप पीड़िता को 9 घंटे बाद अस्पताल में मिला बेड, नाबालिग की PMCH में मौत, दरिंदों ने चीर दिया था पेट और सीना
झारखंड महिला हॉकी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वर्तमान में वह खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच थीं। इसके अलावा प्रतिमा सिमडेगा में भी कोच रह चुकी हैं। मालूम हो कि उनके द्वारा प्रशिक्षित कई प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

250 लोगों ने रात में थाना पर कर दिया हमला, पुलिस वालों से मारपीट पर रांची में बवाल
हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के मार्गदर्शन में झारखंड की कई महिला खिलाड़ी उभरकर सामने आई हैं। इतना ही नहीं, उनके छत्रछाया में अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी जैसी खिलाड़ियों ने न केवल भारत और झारखंड का नाम रोशन किया है, बल्कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप भी छोड़ी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now