डेस्कः झारखंड में एक शख्स की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर साजिश रची और सुपारी देकर हत्या करा दी। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि मृतक का भाई फरार बताया जा रहा है।गोड्डा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को अपने ही पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि महिला का अपने देवर के साथ नाजायज संबंध था।दोनों शादी करना चाहते थे।पति रास्ते में रोड़ा बना, तो उसका कत्ल करा दिया।
जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिला समेत दो भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया गया। वहीं मृतक का भाई अभी फरार है।उसकी तलाश जारी है। 32 साल के पीड़ित 27 जनवरी को महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी।इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कियाSDPO चंद्रशेखर आजाद ने बताया, “हमने पीड़ित की पत्नी सोनी देवी (30) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक का भाई फरार है, जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सोनी देवी का अपने देवर रोहित मोदी के साथ पिछले 5 साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पीड़ित को रास्ते से हटाने की साजिश रची।”
बच्चा चोरी के शक में संदिग्ध को ग्रामीणों ने पीटा, स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर
पुलिस की जांच में सामने आया कि पूरी साजिश महिला और उसके देव ने मिलकर रची थी। रोहित मोदी ने अपने गांव के दोस्त मोहम्मद शाइन के साथ एक लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद शाइन ने अपने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिड़ो को इस साजिश में शामिल किया। उसने उसे 25 हजार रुपए भी दिए थे।पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत शाइन और विजेंद्र ने एक कुल्हाड़ी खरीदी। 27 जनवरी को रोहित के कहने पर उन्होंने पीड़ित को शराब पीने के बहाने घर से बाहर बुलाया।जैसे ही मौका मिला, उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
नशे में धुत निलंबित सीओ ने शिव बारात में घुसाया थार, पुलिस हिरासत में लिये गए प्रमोद कुमार
इस वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।बताते चलें कि गोड्डा की सोनी की तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत की नींद सुला दिया था यह मामला इतना जघन्य था कि इसके खुलासे के बाद लोगों की रूह कांप गई थी। मुस्कान ने अपने पति के शव के टुकड़े-टुकड़े करके नीले रंग के ड्रम में दफन कर दिया था।




