AJSU विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो पर आरोप,रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया रंगदारी मांगने का मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2026

AJSU विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो पर आरोप,रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया रंगदारी मांगने का मामला

डेस्कः रामगढ़ जिले के मांडू से आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो एक बार फिर विवादों में है। उनके खिलाफ आपराधिक और राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। नगर उपाध्यक्ष के खिलाफ पहले से चल रहे विवाद के बीच अब मांडू विधायक निर्मल महतो ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

झारखंड के भुरकुंडा वाले खेपा बाबा से लेकर विष्णुगढ़ की शांति देवी तक, झारखंड में नरबलि की खौफनाक कहानी
रणधीर गुप्ता सहित पांच लोगों पर शिकायत
मांडू विधायक ने रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में मुकेश प्रजापति, ईश्वर डोम, प्रदीप बेदिया और विक्रम प्रजापति के नाम भी शामिल हैं।विधायक ने इन सभी पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
आउटसोर्सिंग कार्य स्थल पर हुई कथित घटना
विधायक के अनुसार सिरका क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से आउटसोर्सिंग कार्य चल रहा है। बुधवार को वह कार्य स्थल पर मौजूद थे, तभी आरोपित लोग 10-20 महिला-पुरुषों के साथ वहां पहुंचे। विधायक का कहना है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और काम रोकने की धमकी दी गई।
हर माह पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक रंगदारी नहीं दी जाएगी, तब तक आउटसोर्सिंग का काम नहीं चलने दिया जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि उनसे हर महीने पांच लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांगे गए। साथ ही यह भी धमकी दी गई कि पैसा नहीं मिलने पर गोली चलवा दी जाएगी।

See also  महाअष्टमी के दिन बड़ा हादसा, रामगढ़ में ट्रक ने 4 लड़कियों को रौंदा

विष्णगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भीम राम BJP बूथ कमेटी का रह चुका है अध्यक्ष, नाबालिग बच्ची की मां से था अवैध संबंध
अपराध से जुड़े होने का भी आरोप
मांडू विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि रंधीर गुप्ता ने खुद को अपराधकर्मियों और पुलिस से जुड़े होने की बात कही। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वह पहले भी रंगदारी के एक मामले में जेल जा चुका है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
विधायक ने रामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं, बल्कि विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न करती हैं।
मामले की जांच के बाद ही होगी सच्चाई स्पष्ट
इस पूरे मामले में अब पुलिस की जांच अहम होगी। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी नजर रखी जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप कितने सही हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाएग।

See also  धनबाद के कतरास में देखते ही देखते जमींदोज हो गये तीन घर, पिता-पुत्री समेत तीन दबे, बचाव कार्य में देरी से भड़के लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now