झारखंड की हॉकी कोच प्रतिमा बरवा की स्थिति नाजुक, ICU में लाइफ सपोर्ट पर,सलीमा टेटे को दे चुकी है कोचिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 31, 2025

झारखंड की हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, पारस अस्पताल में ली अंतिम सांस, सलीमा टेटे को दे चुकी है कोचिंग

रांचीः झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा की स्थिति नाजुक बनी हुई है। रांची के पारस अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। बीतें दिनों प्रतिमा बरवा को पैरालिसिस अटैक आया था उसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पैरालिसिस के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 19 प्राचार्यो को शो कॉज, CBSE 10वीं का रिजल्ट खराब होने पर नोटिस
झारखंड महिला हॉकी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वर्तमान में वह खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच थीं। इसके अलावा प्रतिमा सिमडेगा में भी कोच रह चुकी हैं। मालूम हो कि उनके द्वारा प्रशिक्षित कई प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

JAC Board 12th Result 2025:इंटर साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के मार्गदर्शन में झारखंड की कई महिला खिलाड़ी उभरकर सामने आई हैं। इतना ही नहीं, उनके छत्रछाया में अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी जैसी खिलाड़ियों ने न केवल भारत और झारखंड का नाम रोशन किया है, बल्कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप भी छोड़ी है।

See also  हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now