हेमंत सोरेन के दोनों बेटे ने पिता को दिया स्पेशल गिफ्ट! फादर्स डे पर इमोशनल हुए मुख्यमंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2026

हेमंत सोरेन के दोनों बेटे ने पिता को दिया स्पेशल गिफ्ट! फादर्स डे पर इमोशनल हुए मुख्यमंत्री

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने फादर्स डे पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए बड़े ही भावनात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा। फादर्स डे के अवसर पर मुख्यमंत्री के दोनों बेटों ने भी अपने पिता को लेकर फिलिंग कुछ ऐसे जताई कि हेमंत सोरेन इमोशनल हो गया।
झारखंड की जनता के लिए मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता अक्सर दिख जाती है लेकिन एक पिता के रूप में वो कभी अपनी भावनाएं जाहिर नहीं करते। फादर्स डे के मौके पर दोनों बेटों से मिले संदेश और स्केच को देखकर मुख्यमंत्री इमोशल हुए और उन्होंने दोनों तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की। उन्होंने निखिल सोरेन और अंश सोरेन को लेकर लिखा कि मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मेरे बच्चों का प्यार, उनका विश्वास और उनका स्नेह है।
फादर्स डे पर मेरे दोनों बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाया गया यह संदेश और यह आर्ट मेरे लिए अनमोल है।
जब बच्चों की भावनाएँ इस रूप में सामने आती हैं, तो मन गर्व, प्रेम और कृतज्ञता से भर उठता है।
Thank you, Champs! ❤️

See also  बोकारो-जमशेदपुर में बीजेपी को चिराग पासवान ने दिया बड़ा झटका, एलजेपी में शामिल हुए बीजेपी के कई नेता

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now