- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत, 4.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा कांके

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2026

झारखंड में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत, 4.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा कांके

रांची: राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार जारी है। पहली जनवरी को गुलाबी ठंड के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। कांके और गुमला का पूरे राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

शीतलहर ने लोगों की आवाजाही कम कर दी है। जिस कारण शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।

मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, मुआवजे की मांग पर रेल लाइन जाम,राजधानी समेत कई ट्रेन प्रभावित

कांका में 4.4 तक लुढका पारा

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रांची का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस कांके और गुमला का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

See also  झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 24 जनवरी तक ठंड से राहत, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 2 जनवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में सुबह सुबह घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों यानी 2 और 3 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक 4, 5 और 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। रांची व आसपास के क्षेत्रों में सर्द हवाओं व आंशिक कोहरे से अचानक ठंड बढ़ गई है। हालांकि इसके बाद भी लोगों ने पहली जनवरी का भरपूर लुत्फ उठाया और सैर सपाटे किए।

See also  Agniveer: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां को पसंद नहीं है योजना, सरकार से कहा मान ले राहुल गांधी की बात और बंद करे इसे

धनबाद में नए साल के पहले दिन बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 खोखे बरामद

अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान :

  • 2 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
  • 3 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
  • 4 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस
  • 5 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

कांके में शीतलहर का प्रकोप, नववर्ष की सुबह ठिठुरन में बदली

नववर्ष के पहले ही दिन कांके क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर और भी तीखा महसूस किया गया। लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव जलाते और ऊनी कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग ने बताया कि इस अवधि में वर्षा शून्य रही जबकि हवा की औसत गति 2.8 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में ठंड का असर बना रह सकता है, जिससे सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

See also  रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज होगी बारिश, ओलावृष्टि कल से, 5-7 डिग्री तक गिरेगा पारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now