गोलियों की तड़तड़ाहट और सड़क पर भागते लोग, बाल-बाल बचे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह: VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

attack_on_anant_singh_

बिहार में अनंत सिंह पर हुए हमले का अब एक वीडियो भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि मोकामा में अनंत सिंह की मौजूदगी में गैंगवार हुआ और पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह के साथ मोकामा के पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को क्या हुआ इसका अंदाजा एक वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है।

इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट को सुना जा सकता है और और सड़क पर बदहवास होकर भाग रहे लोगों को देखा भी जा सकता है। इसके अलावा एक सफेद रंग की कार भी नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए जबकि उनके समर्थक उदय यादव (बाढ़) को गोली लग गई। उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी का एक वीडियो अब सामने आया है।

See also  बिहार में IAS अधिकारी संजीव हंस के घर ED की रेड, गुलाब यादव के ठिकानों पर भी चल रही है छापेमारी

जयराम महतो के करीबियों पर JLKM के महिला नेता ने लगाया संगीन आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज

घटना के बाद नौरंगा-जलालपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। बाढ़ डीएसपी गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक दोनों ओर से लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि 70 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं। आरोप है कि सोनू-मोनू ने ईंट-भट्ठा के मुंशी मुकेश कुमार के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया। पूर्व विधायक समर्थकों संग उक्त इलाके में गए थे जहां इसकी जानकारी मिली।

अनंत सिंह का कहना है कि नौरंगा गांव के 10-15 लोग उनके पास आए थे।सोनू-मोनू की शिकायत करते हुए कहा कि दोनों भाईयों ने एक व्यक्ति के घर में जबरन ताला लगा दिया था। इसके साथ पूरे परिवार को घर से बेदखल कर दिया गया है। थाना में जाने की सलाह दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचे। बंद घर का ताला खुलवाया गया। सोनू-मोनू को समझाने-बुझाने के लिए अपने लोगों को उन्हें बुलाने के लिए भेजा था।

See also  बिहार में ऑनर किलिंग, पिता ने तीन दिन तक बेटी के शव को बाथरूम में छिपाए रखा

सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने बेटे की जान बचाने वाले ऑटो चालक को कहा शुक्रिया, पैसे भी दिए और खिंचवाई तस्वीरें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now