- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

धनबाद में नए साल के पहले दिन बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 खोखे बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2026

धनबाद में नए साल के पहले दिन बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 खोखे बरामद: दहशत फैलाने के लिए फिल्मी अंदाज में की गई गोलीबारी

धनबादः कोयलांचल क्षेत्र में नए साल की शुरुआत गोलियों की तड़तड़ाहट से हुई। निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया नदी काली माटी कॉलोनी में दो बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। शुक्र है, इस घटना में कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन अफरा-तफरी मच गई।

धनबाद में पूर्व विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, कुल्हाड़ी से हमला, इलाका तनावपूर्ण
फिल्मी स्टाइल में वारदात
प्रत्यक्षदर्शी गुड्डू चौहान ने बताया कि काली मंदिर की ओर से आती बाइक पर सवार दो युवकों ने दोनों हाथों में पिस्टलें लहराते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग करने वाले की पहचान गोराई सिंह के बेटे युवराज सिंह के रूप में हुई है। अचानक हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने  इस मामले की सूचना निरसा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ रजत माणिक बाखला बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 6 खोखा बरामद किया और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में इस घटना के पीछे 15 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि निरंजन नामक युवक किसी से पैसा उधार लिया था। लेकिन उस लौटने में टालमटोल कर रहा था। जिससे गुस्साए दूसरे गुट के युवकों ने उसे तलाशते हुए मुहल्ले में फायरिंग कर दी।

See also  रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन बंद, कोयल नदी पुल में दरार के बाद ट्रेनों की आवाजाही ठप

मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, मुआवजे की मांग पर रेल लाइन जाम,राजधानी समेत कई ट्रेन प्रभावित
यह मामला दो गुटों के लड़कों के बीच का है। इन दिनों गुटों में पहले हल्की झड़प हुई, जो बाद में हिंसक हो गई।जिसके बाद दहशत फैलाने के लिए एक गुट के लोगों ने फायरिंग की है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अनुसंधान में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। इलाके में शांति के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now