- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में 2-3 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने से आज मिलेगी थोड़ी राहत

झारखंड में 2-3 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने से आज मिलेगी थोड़ी राहत

रांचीः दुर्गा पूजा पर पंडाल घूमने वालों के लिए अच्छी खबर है। रविवार को बारिश से कुछ राहत मिलने वाली है। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन हल्की। लेकिन दो और तीन अक्टूबर को फिर भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने लगा है। इससे बना सर्कुलेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है। इसी के असर से झारखंड में शनिवार को बारिश हुई। रांची में पिछले 24 घंटे में 31.4 एमएम तो पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ में 117 एमएम बारिश दर्ज की गई।

SBI कर्मचारी संघ के महासचिव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, बिहार-झारखंडउ के DGP से की शिकायत
जानिये इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल
28-30 सितंबरः राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। ठनका भी गिर सकता है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
1 अक्टूबरः राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश होगी। तेज हवा चलेगी। वज्रपात का भी यलो अलर्ट है। अधिकतम तापमान में कमी आएगी।
2-3 अक्टूबरः गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी।

See also  नीतीश कुमार के खिलाफ रांची में शिकायत, नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान महिला डॉक्टर का खींचा था हिजाब

JMM ने की 17 जिलों में केंद्रीय समिति सदस्यों की नियुक्ति, ताला मरांडी, नीरू शांति भगत , केदार हाजरा, गणेश महली को मिली जगह
बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव क्षेत्र
28 सितंबर से बारिश का असर कम हो जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन लगातार बारिश नहीं होगी। एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन दो अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में फिर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now