DESK: झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। एक्सीडेंट रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुआ।इस हादसे में मारे गये लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं. नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लोगों को शांत कराने में जुटे हैं। ये हादसा बुध बाजार लारी-बरलौंग के समीप रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुआ है। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना रामगढ़ जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास हुआ। रामगढ़-बोकारो मार्ग पर करीब 12 बजे एक यात्री वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन में सवार ताशा पार्टी के सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे रांची रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलसगरा के दो लोग और मारगामरचा गांव के ताशा-बैंड पार्टी के सदस्य एक सवारी वाहन से मारगामरचा आए थे। कार्यक्रम के लिए बैंड-ताशा पार्टी के अन्य सदस्यों को लेकर वापस बलसगारा लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के रॉन्ग साइड में जाकर सवारी वाहन को टक्कर मारने की बात सामने आई है। वाहन में ताशा पार्टी के सदस्य सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गए।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 को जाम कर दिया और लगातार हो रहे हादसों पर नाराजगी जताई। मौके पर एसडीपीओ, रजरप्पा थाना प्रभारी, रामगढ़ थाना पुलिस समेत कई थानों के पुलिस पदाधिकारी और जवान कैंप कर रहे हैं। प्रशासन लोगों को समझाने-बुझाने और यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रहा हैं।
रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी-बरलौंग के पास सड़क हादसे में कल देर रात 7 लोगों के मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है।
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 26, 2026

