- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Jharkhand Vidhansabha Live: राज्यपाल का अभिभाषण, केंद्र से 1.36 लाख करोड़ वापस लेने और सरना धर्म कोड लागू करने की मांग पर जोर

santosh gangwar

रांचीः झारखंड विधानसभा की कार्यवाही राज्यपाल के स्वागत और अभिभाषण के साथ शुरु हुई । स्पीकर और मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का स्वागत किया । राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि झारखंड विधानसभा मेें युवा और अनुभवी सदस्यो का समागम हैं। राज्यपाल का अभिभाषण दस मिनट तक चला । छठे विधानसभा के प्रथम सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में महागठबंन के मेनिफेस्टो की बातें की झलकीं। जिसमें अबुआ आवास , केंद्र पर बकाया राशि वापस लेने, बिना ब्याज के कृषि ऋण देने जैसी बातें रहीं । 

  • वंचितों की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा
  • झारखंडी अस्मिता को केंद्र में रखा जाएगा
  • सजग, सुलभ और संवेदनशील सरकार चलाने के लिए कृतसंकल्प है
  • 1.36 लाख करोड़ रुपए केंद्र से वापस लेने के लिए कानूनी उपाय करेगा
  • सरना धर्म कोड केंद्र के पास लंबित है इसे पास कराने के लिए काम करेंगे
  • बिना ब्याज के कृषि ऋण दिया जाएगा
  • सहारा इंडिया के पीड़ितों जो आत्महत्या कर चुके हैं उन्हें मुआवजा दिया जाएगा
  • सभी जरुरतमंदों को अबुआ आवास मिलेगा
  • मध्यान भोजन में अंडा या फल दिया जाएगा
  • रांची में वर्षों पहले बन चुके घरों का नक्शा पास कराया जाएगा
  • राज्यकर्मियों के एनपीएस में जमा राशि को वापस लाया जाएगा
  • प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा
  • स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी
See also  राजस्थान में MLA जयकृष्ण पटेल 20 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने नोटों के साथ दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now