Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | लड़कियां कपड़े फाड़ लेंगी; इरफान अंसारी के वीडियो पर सीता सोरेन को क्यों डरी?

लड़कियां कपड़े फाड़ लेंगी; इरफान अंसारी के वीडियो पर सीता सोरेन को क्यों डरी?

livedainik
November 20, 2024 9:53 AM
By
livedainik
2 years ago
Share
Sita Soren and Irfan ansari
SHARE

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले जामताड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने यहां के कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी पर किसी गड़बड़ी को अंजाम देने की आशंका जताई है। इसको लेकर इलाके के निवासियों खासकर महिलाओं व बहन-बेटियों से विशेष रूप से सावधान रहने की अपील की है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की।

जिसमें उन्होंने अपनी आशंका की वजह के बारे में बताते हुए अंसारी का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे भाजपा से जुड़ी महिलाओं पर उन्हें बदनाम करने के लिए अपने कपड़े फाड़कर झूठे केस लगाने का डर जता रहे हैं। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार का कहना है कि खुद को किसी संभावित विवाद से बचाने के लिए अंसारी ने यह वीडियो शेयर किया है।

इंडिया गेट पर कोलकाता की मॉडल का अश्लील डांस, अचानक खुल गई सफेद तौलिया, और फिर… VIDEO

See also  प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जज के फैसला सुनाते ही फूट-फूट कर रोने लगे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते

सीता सोरेन ने इरफान अंसारी का जो वीडियो शेयर किया, उसमें वो कह रहे हैं, ‘भाजपा की कुछ लड़कियां जो हैं, रात में हंगामा करेंगी, कपड़ा फाड़ेंगी और हमारे कार्यकर्ताओं को बदनाम करेगी और फर्जी केस करके हमें बदनाम करने की कोशिश करेंगी। जिसके बाद मैंने इस बारे में विभाग को सूचना दिया है कि इस पर नजर रखे।

अभी आपने देखा होगा कि पहाड़पुर और नागपुर में किस तरह से इन लोगों ने कहा कि हमारे बॉडीगार्ड्स ने किस तरह से पिस्टल से उसने सटा दिया है। तो मैं कहना चाहूंगा कि हमारे बॉडीगार्ड्स के पास पिस्टल है ही नहीं, सबके पास एके-47 है।’

इसी वीडियो के आधार सीता सोरेन ने शक जताया है कि अंसारी किसी अनुचित घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस बारे में मंगलवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखी एक पोस्ट में सीता सोरेन ने लिखा, ‘जामताड़ा विधानसभा के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुझे यह संदेश आप सभी के साथ साझा करना पड़ रहा है। जामताड़ा के सभी निवासियों, विशेषकर महिलाओं, बहनों, और बेटियों से मेरा विनम्र निवेदन है कि कृपया सतर्क और सुरक्षित रहें।

See also  अवैध कब्जा देखकर खून खौलता है; हेमंत सोरेन सरकार पर खूब बरसे चंपाई

झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग शुरु , 38 सीटों पर कहां है किससे मुकाबला पढ़िए

आगे उन्होंने लिखा, ‘इरफान अंसारी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में कही गई बातों से यह आशंका उत्पन्न हो रही है कि वे क्षेत्र में किसी अनुचित कदम को अंजाम देने की योजना बना सकते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने यह वीडियो साझा कर खुद को किसी संभावित विवाद से बचाने का असफल प्रयास किया है।’

सीता ने लिखा, ‘संथाल के विभिन्न गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। गरीब बहनों और बेटियों के पास सुरक्षित रहने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं, और यह स्थिति मुझे अत्यंत चिंतित कर रही है। मैं पुलिस प्रशासन डीसी जामताड़ा और निर्वाचन आयोग से अनुरोध करती हूं कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।’

इसके साथ ही उन्होंने सभी से यह अपील भी कि सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

See also  झारखंड में बिजली कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांग नहीं मानी तो करेंगे ब्लैकआउट; जानिए वजह

निरंजन राय को खरीदने के जेएमएम के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, पूछा रिजवान को कितने में खरीदा ?

जामताड़ा विधानसभा के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुझे यह संदेश आप सभी के साथ साझा करना पड़ रहा है।

जामताड़ा के सभी निवासियों, विशेषकर महिलाओं, बहनों, और बेटियों से मेरा विनम्र निवेदन है कि कृपया सतर्क और सुरक्षित रहें।@IrfanAnsariMLA द्वारा साझा किए गए इस वीडियो… pic.twitter.com/LZkDz3P5qz

— Sita Soren (@SitaSorenMLA) November 19, 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Kolkata_model_Sannati_Mitra इंडिया गेट पर कोलकाता की मॉडल का अश्लील डांस, अचानक खुल गई सफेद तौलिया, और फिर… VIDEO
Next Article army rally रोडवेज बस की डिक्की में सवार होकर सेना भर्ती रैली के लिए निकले बेरोजगार; वायरल VIDEO
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

1 hour ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

6 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

6 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

7 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?