- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Jharkhand Rajya Sabha Election Voting: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन के विधायकों ने की वोटिंग,NDA की ओर से नवीन जायसवाल ने डाला पहला वोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2026

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। पहली सीट पर जेएमएम के बैद्यनाथ राम की जीत पक्की मानी जा रही है। लेकिन दूसरी सीट को लेकर सस्पेंस और कशमकश चल रही है। अपने-अपने विधायकों की सेंधमारी रोकने के लिए एनडीए और कांग्रेस के विधायक होटल से बस में सवार होकर एक साथ विधानसभा पहुंचे। एनडीए के 24 विधायक जो पिछले दो दिनों से रेडिसन ब्लू होटल में रूके हुए थे वो बस से विधानसभा पहुंचे तो कांग्रेस के विधायक होटल बीएनआर चाणक्या से सीधे बस में बैठे और विधानसभा पहुंचे।एनडीए के विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर धीरे-धीरे बाहर निकल रहे है। NDA के विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। वहीं महागठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में वोट डाल रहे है।हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ महागठबंधन के विधायकों ने वोटिंग की है।मिली जानकारी के अनुसार, सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। चार बजे बैलेट बॉक्स को सील कर दिया जाएगा और पांच बजे काउंटिंग होगी।

See also  Ranchi में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, रिंग रोड पर पड़ा रहा शव

hemant kalpana vidhansabha
दोनों ही गठबंधन के विधायकों ने विधानसभा पहुंचकर विक्ट्री साइन दिखाते हुए जीत का दावा किया। आरजेडी के चार विधायकों ने एक साथ बैठकर चुड़ा-दही खाया और विधानसभा पहुंचे। जेएमएम के विधायक अपने उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के साथ-साथ कांग्रेस के प्रणव झा की जीत को लेकर भी आश्वस्त नजर आ रहे है। वहीं एनडीए का दावा है कि उनके पास जादुई आंकड़े है और कई गठबंधन के विधायक अंतरात्मा की आवाज पर निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन करेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी उसके बाद नजीते जाएंगे। एक उम्मीदवार को जीत के लिए 28 विधायकों का वोट चाहिए। महागठबंधन के पास वो आंकड़े है लेकिन एनडीए का आंकड़ा 24 से आगे बढ़ता हुआ नहीं दिखा, ऐसे में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की सारी उम्मीदें क्रॉस वोटिंग पर आकर टिकी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now