झारखंड में हादसे का दिन रहा शनिवार, 5 लोगों की गई जान, धनबाद के जीटी रोड़ और रामगढ़ के चुटुपाली घाटी में हुई बड़ी दुर्घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2024

झारखंड में हादसे का दिन रहा शनिवार, 5 लोगों की गई जान, धनबाद के जीटी रोड़ और रामगढ़ के चुटुपाली घाटी में हुई बड़ी दुर्घटना

धनबाद: तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है जिसमें एक आठ साल की बच्ची और दो महिलाएं शामिल है।

सेक्स रैकेट की सूचना में होटल में छापेमारी, हर कमरे में था शराब और शबाब का इंतजाम, SDO की रेड से मच गई खलबली
तोपचांची के मदैयडीह में सड़क किनारे बाइक सवार शख्स अपनी बेटी को पानी पिला रहा था, इसी बीच तोपचांची की तरफ से आ रही है एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी और खेत में जा गिरी। इस टक्कर में बाइक पर सवार महिला और बच्ची की मौत हो गई वही बोलेरो में आगे की सीट पर बैठी महिला की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

राज्य में एक और सड़क हादसा रामगढ़ के चुटूपाली घाटी में हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। एनएच-33 मायातुंगरी चेटर मोड़ के पास शनिवार को रांची से रामगढ़ की ओर आ रही आयरन लदा ट्रेलर घाटी में अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के कारण चालक और खलासी केबिन से बाहर गिर गये और ट्रेलर के नीचे दबकर इनकी मौत हो गई। चुटूपालू घाटी ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है। घाटी में आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

See also  बैल नहीं खरीद पाया तो बेटों से ही खिंचवाने लगा हल! किसान पिता से मिलकर लोहरदगा उपायुक्त ने बताया वायरल वीडियो का सच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now