झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजीव अरूण एक्का और वंदना दादेल का तबादला

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के प्रशासनिक महकमें से आ रही है जहां राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारी राजीव अरूण एक्का को अपर मुख्य सचिव पंचायती राज से स्थानांतरित कर अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नियुक्ति किया गया है। वो राजस्व परिषद के सदस्य के साथ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति , अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

आईएएस अधिकारी मस्त राम मीणा को प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष रंजन को सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार अगले आदेश तक सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और प्रशांत कुमार को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। वही के श्रीनिवासन को अगले आदेश तक स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन दिल्ली में पदस्थापित किया गया है और कृपानंद झा को परिवहन विभाग के सचिव के साथ परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now