पुलिस की फर्जी स्टीकर और सायरन लगाकर कार से घूम रहा था युवक, हजारीबाग पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

हजारीबागः शहर के मटवारी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अल्टो कार, जिस पर पुलिस का स्टीकर, नीली-लाल बत्ती और सायरन लगे थे, सड़कों पर दौड़ती नजर आई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। जांच में पता चला कि कार का रजिस्ट्रेशन अमान्य था और युवक इसे लोगों में भ्रम और भय पैदा करने के लिए इस्तेमाल कर रहा था।

वंदे भारत ट्रेन में BJP विधायक के समर्थकों ने यात्री को पीटा, VIDEO आया सामने

यातायात थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि इस तरह फर्जी सायरन और प्रतीकों का उपयोग करना गंभीर अपराध है और युवक पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह जांच में जुटी है कि उसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं

See also  हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत 13 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में भेजी पहली किस्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now