झारखंड शराब विक्रेता संघ के महासचिव गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार, दिल्ली ले गई पुलिस

हजारीबागः जिले में शराब वितरण का टेंडर लेनेवाली कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में हजारीबाग पुलिस ने एक आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है। पुलिस के वरीय अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे है। आरोपी सुबोध जायसवाल रांची जिला के सुखदेवनगर का रहनेवाला है। वह झारखंड शराब विक्रेता संघ का महासचिव है और शराब के कारोबार से जुड़ा है। विजय प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से रंगदारी मांगी गयी है।

मयंक सिंह ने किया कई बड़े खुलासे, गैंगस्टर अमन साहू के लिए विदेश से भेजता था हथियार
शराब वितरण का टेंडर लेनेवाली कंपनी के मालिक से मोबाइल पर रंगदारी मांगी गयी थी। इस संबंध में कंपनी के मालिक ने कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिस मोबाइल फोन से कॉल कर रंगदारी मांगी गयी थी, पुलिस ने उसका डिटेल व लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग कोर्रा थाना लाया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now