बेटी मंजू के साथ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक सुकर रविदास, जमुआ में कांग्रेस को झटका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2024

डॉक्टर मंजू कुमारी ने बीजेपी ज्वाइन किया

रांचीः बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमे कांग्रेस की  जमुआ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी ने आज अपने पिता एवम पूर्व विधायक सुकर रविदास  और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।बिग ब्रेकिंगः कांके CO जयकुमार राम लापता, अपहरण की आशंका, थाने में प्राथमिकी दर्ज

जनसंघ के पुराने नेता हैं सुकर रविदास

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुकर रविदास जी जनसंघ काल से पार्टी के नीतियों कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। दो बार 1977 एवम 1995में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।उन्होंने कहा कि यह परिवार भाजपा से जुड़ा परिवार है।पिता और पुत्री दोनो का पार्टी में शामिल होना एक प्रकार से घर वापसी है।

See also  बरेली में साली को लेकर फरार हुआ जीजा, अगले ही दिन उसकी बहन के साथ भाग गया साला

डॉक्टर मंजू कुमारी ने बीजेपी ज्वाइन किया

डॉक्टर मंजू को बीजेपी पर भरोसा

हिमंत विश्व शरमा ने कहा कि झारखंड से भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को हटाने, राज्य में सुशासन को स्थापित करने केलिए सबका साथ जरूरी है।उन्होंने कहा कि जो साथी छोड़ गए हैं उन्हें फिर से वापस लाकर झारखंड में नया सवेरा लाना है,विकसित झारखंड बनाना है। इस मौके पर डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि बीजेपी महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित और समर्पित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now