जोबा माझी ने चंपाई को दे दी खुली चुनौती, हेमंत को बताया असली टाइगर, विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने का किया दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2024

Joba majhi on champai

चाईबासाः  सांसद जोबा माझी ने चंपाई सोरेन को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन ही असली शेर और टाइगर हैं । जोबा मांझी ने कहा कि आज कोल्हान में कई लोग खुद को टाइगर कह रहे हैं लेकिन असली टाइगर और शेर हेमंत सोरेन हैं ।

जोबा माझी ने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ जितनी परेशानियां आएगी हम आपके साथ खड़े हैं। गुवा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी चौदह सीटें हेमंत सोरेन के साथ रहेगी और जेएमएम की जीत होगी । जोबा मांझी ने जोरदार भाषण देते हुए हेमंत सोरेन के लिए समर्थन मांगा

सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहा कि कोल्हान में कई लोग अपने को टाइगर और शेर कहते हैं लेकिन असली शेर हेमंत हैं । जोबा मााझी ने इशारों -इशारों में चंपाई सोरेन पर हमला कर कोल्हान में बीजेपी की दावेदारी को बेअसर करने की कोशिश की ।

See also  हेमंत पार्ट 2 है चंपई सरकार, विपक्ष के निशाने पर फिर कांग्रेस,हेमंत पर हमले से बचती रही बीजेपी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now