झारखंड के बाद अब बिहार में ऑपरेशन लोटस, कांग्रेस और आरजेडी के तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 27, 2024

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारों से आ रही है, जहां बीजेपी ने कांग्रेस और आरजेडी का तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम बीजेपी में शामिल हो गए है वही आरजेडी विधायक संगीता कुमारी ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मंगल पांडे की मौजूदगी में इन तीनों ने बीजेपी की सदस्यता ली है।मंगल पांडे ने इस मौके पर कहा कि जो भी विधायक आने चाहे उनका बीजेपी में स्वागत है।
सिद्धार्थ कांग्रेस के पालीगंज से विधायक है, उनके पिता दिवंगत उत्पल कांत बिहार के बडे डॉक्टर रहे है। जब कांग्रेस के तीन विधायक फ्लोर टेस्ट में हैदराबाद नहीं गए थे उन तीन विधायकों में एक सिद्धार्थ भी थे। संगीता कुमारी कैमूर के मोहनियां से विधायक है, वही मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में कांग्रेस के कोटे से मंत्री थे।

सोमवार को बीजेपी ने झारखंड में कांग्रेस को झटका देते हुए उसके एकमात्र लोकसभा सांसद गीता कोड़ा को बीजेपी ज्वाइन करा कर बिहार-झारखंड में ऑपरेशन की शुरूआत की थी। इससे पहले बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान भी आरजेडी के तीन विधायकों को तोड़कर जेडीयू ने महागठबंधन और लालू-तेजस्वी को झटका दिया था। इस समय तेजस्वी यादव जब सरकार से हटने के बाद पूरे बिहार में यात्रा कर रहे है उसी समय बीजेपी ने उन्हे सबसे बड़ा झटका दिया है।

See also  झारखंड में बढ़ सकती हैं इंडिया गठबंधन मुश्किलें? RJD के बयान से टेंशन; आज उठेगा पर्दा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now