रांचीः झारखंड के ज्यादातर जिले भीषण गर्मी की चपेट में आ गये है। सोमवार को इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। पलामू में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
जयमाला के दौरान दूल्हा के जीजा लड़कियों पर करने लगे फॉग स्प्रे, रोकने पर दुल्हन के भाई को मारा थप्पड़, शादी समारोह के दौरान खूब हुआ ड्रामा
पूरा पलामू प्रमंडल भीषण गर्मी की चपेट में है। 21 अप्रैल को पलामू में 43 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। रांची का न्यूनतम तापमान सोमवार को 25 डिग्री दर्ज किया गया।
निशिकांत दुबे पर केस कीजिये, हमारी अनुमति की जरूरत नहीं, CJI के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अवमानना याचिका पर बोली सुप्रीम कोर्ट
पलामू का इलाका रेन शैडो एरिया माना जाता है।पलामू और गढ़वा का इलाका भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। 2023 में तीन मौकों पर पलामू में देश में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था. 2024 में पलामू के इलाके में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से 32 बंदरों की मौत हुई थी। जबकि इसी दौरान बड़ी संख्या में चमगादड़ों की भी मौत हुई थी।
पलामू के इलाके में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रविवार और सोमवार को भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद भीषण गर्मी का असर देखा गया और लोगों की भीड़ कम देखी गई। गर्मी को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से गाइडलाइन भी जारी की गई है। अप्रैल के महीने में पहली बार पलामू का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इससे पहले मई में 2018 में पलामू का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच था। पलामू में अब तक सबसे अधिक 2024 में 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था।