जयमाला के दौरान दूल्हा के जीजा लड़कियों पर करने लगे फॉग स्प्रे, रोकने पर दुल्हन के भाई को मारा थप्पड़, शादी समारोह के दौरान खूब हुआ ड्रामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

जयमाला के दौरान दूल्हा के जीजा लड़कियों पर करने लगे फॉग स्प्रे, रोकने पर दुल्हन के भाई को मारा थप्पड़, शादी समारोह के दौरान खूब हुआ ड्रामा

चतराः शादी समारोह के दौरान बारात लगने के बाद दूल्हा फरार हो गया। जयमाला के दौरान दूल्हा के भाग जाने के कारण पूरा माहौल बदल गया। अपने जीजा को लेकर हुए बवाल के बाद दूल्हा शादी समारोह से गायब हो गया।
दरसअल, वशिष्ठ नगर जोड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई। बारात चतरा के ही प्रतापपुर थाना क्षेत्र इलाके से आई थी। बरातियों का स्वागत करके उनके लिए नाश्ता लगाया जा रहा था। दूल्हा भी जयमाला की जगह पहुंच गया था। बाराती-सराती सभी पूरे जोश में थे और खुशी का माहौल बना हुआ था। इसी बीच अचानक बवाल हो गया और शादी का पूरा माहौल बदल गया।

स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी, थाईलैंड से आई 6 लड़कियां पकड़ी गई
दूल्हा के जीजा जयमाला के समय दुल्हन के साथ आई हुई लड़कियों और परिवार की महिलाओं पर अचानक फॉग स्प्रे करने लगे। दुल्हन के भाई ने दूल्हा के जीजा को ये सब करने से मना किया। दूल्हे के जीजा ने बिना सोचे समझे दुल्हन के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद देखते ही देखते शादी का माहौल विवाह स्थल रणक्षेत्र में बदल गया।

See also  सीमेंट फैक्टरी के लिए आदिवासियों की 3000 बीघा जमीन ? हिमंता सरकार के इस 'कारनामे' पर गुवाहाटी हाईकोर्ट के होश उड़े?

पुलिस को वाले को पसंद नहीं आई जुराबें तो इस तरह कटा दी विभाग की नाक…
शादी समारोह में बवाल की सूचना के बाद थाना प्रभारी कासिम अंसारी मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर थाना प्रभारी को पता चला कि दूल्हा मारपीट के डर से शादी समारोह से फरार हो गया। इसके बाद प्रतापपुर के थाना प्रभारी ने दूल्हे की गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। मौका मिलते ही थाना प्रभारी ने दूल्हे की गाड़ी को रोका और समझा बूझाकर बारात वापस गांव में लाने में वो कामयाब हो गये। इसके बाद थाना प्रभारी की मौजूदगी में विवाह को संपन्न कराया गया।

‘एक चुम्मा देगी क्या?’ एक्ट्रेस के साथ लोकल ट्रेन में हुई यह घटना, दोस्तों संग कॉलेज से लौट रही थीं जब…

प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बाराती और गांव वालों के साथ जमकर मारपीट हो रही है। इसकी सूचना पर मैं जब गांव पहुंचा तो देखा कि वहां कोई लड़ाई नहीं हो रही है, बल्कि लड़की के पिता ने मुझे रोते हुए कहा कि हमारे घर की बारात लड़ाई के कारण वापस जा रही है। उसके बाद मैं लड़के की खोजबीन कर उसे मंडप में लाया और मैं अपने अगुवाई में विवाह को संपन्न कराया।

See also  पलामू DC और SP के ड्राइवर ने की महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार में शादी से पहले दूल्हा फरार, दुखी दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग; वधू पक्ष ने लड़के के घरवालों को बनाया बंधक
लड़की के पिता ने बताया कि हमारी बेटी का जयमाला चल रहा था। इसी बीच हमारे लड़के को दूल्हे के जीजा ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद से वह लोग लड़ाई पर उतारू हो गए और लड़ाई करने लगे।तभी पता चला कि लड़का बारात लेकर वापस जा रहा है। इसके बाद प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने हमारे घर आकर लड़के को वापस लाया और समझा-बुझाकर शादी संपन्न करवाया। दुल्हन के पिता ने इसके लिए प्रतापपुर थाना प्रभारी का आभार जताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now