- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में नाबालिग लड़कियों के गायब होने पर गर्वनर सख्त, होगी जांच, DGP से मांगी जिलावार रिपोर्ट

झारखंड में नाबालिग लड़कियों के गायब होने पर गर्वनर सख्त, होगी जांच, DGP से मांगी जिलावार रिपोर्ट

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड में नाबालिग लड़कियों के लगातार गायब होने पर चिंता जताई है। इस मामले में सख्त रूख अपनाते हुए राज्यपाल ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खेद प्रकट करते हुए राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा को निर्देश दिया है कि वे राज्य के सभी जिलों में गुमशुदगी से संबंधित मामलों की विशेष समीक्षा करें व इसकी जांच प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरी करायें। राज्यपाल ने जिलावार लंबित मामलों का अद्यतन विवरण संकलित कर पूरी रिपोर्ट लोकसभवन को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।

सूचना आयुक्तों नियुक्ति फाइल राज्यपाल संतोष गंगवार ने दूसरी बार लौटाई, FIR वाले नामों पर आपत्ति
डीजीपी को पत्र भेजाः राज्यपाल के निर्देश पर उनके अपर मुख्य सचिव डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी ने डीजीपी को पत्र भेज कर कहा है कि विगत कुछ दिनों में राज्य में नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं, राज्य की प्रत्येक बेटी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन मामलों में कई बार स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर समुचित कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण गंभीर एवं अप्रिय घटनाएं घटित हो रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। राज्यपाल ने कहा है कि ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों में कानून का भय होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी लड़कियां सुरक्षित एवं निर्भय वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें। राज्यपाल ने यह कदम नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी से संबंधित विभिन्न स्त्रोतों से मिल रही जानकारी व ज्ञापन के आधार पर उठाया है।

See also  Apple iPhone यूज करते हैं, तो हो जाएं सर्तक, 98 देश के ग्राहकों को भेजी चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now