झारखंड हाईकोर्ट को राज्य सरकार ने बताया- निकाय और नगर निगम चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, निर्वाचन आयोग ने मांगा 8 हफ्ते का समय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2025

झारखंड हाईकोर्ट को राज्य सरकार ने बताया- निकाय और नगर निगम चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, निर्वाचन आयोग ने मांगा 8 हफ्ते का समय

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट में शहरी निकाय चुनाव नहीं कराने को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर चुनाव संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और इससे संबंधित सारे निर्णयों की प्रति राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी गई है। जिसे राज्य निर्वाचन आयोग ने भी स्वीकार किया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट को बताया कि आठ सप्ताह का समय तैयारी के लिए और 45 दिन चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में लगेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट को सिलबंद रिपोर्ट भी जमा किया। सिलबंद रिपोर्ट देखने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 30 मार्च को निर्धारित की है।

SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल
हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंदा सेन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। रांची की निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो द्वारा दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सोमवार की सुनवाई के दौरान अदालत में राज्य सरकार की ओर महाधिवक्ता और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिवक्ता सुमित गाडोड़िया ने पक्ष रखा।इसके साथ ही लंबे समय के बाद झारखंड में निकाय और नगर निगम चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

See also  रांची के धुर्वा डैम से BIT मेसरा की छात्रा का शव बरामद, सेल सिटी की रहने वाली निमिशा झा ने पानी में कूदकर दे दी जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now