पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए झारखंड सरकार ने भेजे अनुराग गुप्ता सहित 10 अफसरों के नाम, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए झारखंड सरकार ने भेजे अनुराग गुप्ता सहित 10 अफसरों के नाम, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

रांचीः 10 मई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक होनी है। इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होंगी। हालांकि ममता बनर्जी के बैठक में शामिल होने को लेकर संशय बना हुआ है। इन चारों राज्यों के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चलती ट्रेन से लापता, रहस्मय तरीके से दूसरी जगह मिले, हाथ-पैर में थे चोट के निशान
झारखंड की ओर से शामिल होने वाले 10 अधिकारियों का नाम अंतर राज्य परिषद सचिवालय को भेज दिया गया है। इसमें डीजीपी अनुराग गुप्ता भी शामिल है। अनुराग गुप्ता के डीजीपी पद को लेकर केंद्र और राज्य सरकार में फिलहाल टकराव चल रहा है। अन्य अफसरों में मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग से अजय कुमार सिंह, गृह सचिव वंदना दादेल, नगर विकास विभाग से सुनील कुमार, वाणिज्यकर विभाग से अमिताभ कौशल, महिला बाल विकास विभाग से मनोज कुमार, भवन निर्माण विभाग से अरवा राजकमल और स्कूली शिक्षा विभाग से उमाशंकर सिंह शामिल होंगे।

NEET UG 2025: अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठे MBBS डॉक्टर, बिहार से दो गिरफ्तार
इस बैठक में इन चारों राज्यों में नक्सल गतिविधियों पर लगाम, आर्थिक व सामाजिक विकास के मुद्दे प्रजेंटेशन दिया जायेगा। झारखंड द्वारा प्रतिविंब एप प्रजेंटेशन दिया जायेगा। वहीं नक्सल प्रभावित इलाकांे में चलाये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी भी दी जायेगी। बताया गया है कि बैठक को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी रखी जायेगी। इसके पहले यह बैठक 10 दिसंबर 2023 को पटना में आयोजित की गई थी। हालांकि 4 जुलाई 2024 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 14वीं स्टैंडिग काउंसिल की बैठक रांची में हुई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now