कांग्रेस विधायक अनूप सिंह पर थप्पड़ मारने का आरोप, फुसरो के वार्ड पार्षद पति ने बताया जान का खतरा

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह पर थप्पड़ मारने का आरोप, फुसरो में वार्ड पार्षद पति ने बताया जान का खतरा

बोकारोः बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह पर वार्ड पार्षद पति ने थप्पड़ मारने और अपने बॉडीगार्ड से धमकी देने का आरोप लगाया है। पूरा विवाद नगर निकाय चुनाव को लेकर खड़ा हुआ है।

झारखंड के अंडर-19 क्रिकेट टीम में बंगाल के 26 वर्षीय खिलाड़ी, चयन प्रक्रिया और नियमों की पारदर्शिता पर उठे सवाल
फुसरो नगर पर्षद से वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने आरोप लगाया है कि वो नगर निकाय चुनाव में खड़े हुई थी जो अनूप सिंह को पसंद नहीं थी वो कह रहे थे कि पार्टी के आधार पर चुनाव हो रहा है इसलिए आप चुनाव नहीं लड़िये। अगर ऐसा था तो उनकी पत्नी क्यों धनबाद से चुनाव लड़ी, ये कोई परिवारवाद नहीं है। अनूप सिंह के परिवार की वो सदस्य है और बेरमो विधायक नहीं चाहते कि परिवार का कोई सदस्य आगे बढ़े। आज मेरे पति चीकू सिंह पर हमला हुआ है कल को किसी और को पीटा जाएगा, दब कोई नहीं रहे। गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाईये, गुंडागर्दी बेरमो में अब नहीं चलेगा।

See also  कोरोना महामारी से निपटने के लिए 95 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित

बिष्णुगढ़ कांड के आरोपी से बीजेपी ने तोड़ा नाता! प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा भीम राम नहीं था पार्टी कार्यकर्ता
वहीं थप्पड़ मारने का आरोप लगाने वाले चीकू सिंह ने कहा कि कल के डेट में ये हमको मरवा देगा तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। हमारे परिवार को सुरक्षा चाहिए, विधायक ने मुझपर हाथ छोड़ा है उसका बॉडीगार्ड मेरा जान ले लेता, वो मेरा गला दबाने की कोशिश किया है। वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने कहा कि हम एसपी-डीसी-मुख्यमंत्री और यहां तक कि केंद्र अनुरोध कर रहे है। इतना घटिया विधायक आजतक बेरमो में कभी नहीं हुआ था ये हाथ उठाता है, सबको कमजोर समझता है, आजतक सबकोई दब कर रहे, लेकिन ये मेरे पति पर हाथ उठाया है हम नहीं दबेंगे। रिलेशन का ये गरिमा छोड़ ही दिये है। एक छोटा सा इलेक्शन था उपाध्यक्ष का उसके लिए इतना बड़ा मुद्दा बना रहे है।

AJSU विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो पर आरोप,रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया रंगदारी मांगने का मामला
रश्मि सिंह ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कल के डेट में कोई गारंटी नहीं है कि ये हम लोगों को मारे नहीं। पहले उन्होंने धक्का मारा फिर गाली देकर बाहर किया और अपने बॉडीगार्ड को कहा कि मारो इसको, खत्म कर दो इसको। आज हम नहीं आते तो मेरे पति को ये खत्म कर देता। उन्होंने कहा कि थाने में एफआईआर नहीं लिया जा रहे है, अगर एफआईआर नहीं लिया जाएगा तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

See also  रांची के लक्ष्मी ज्वेलर्स में बड़ी लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now