पलामू बस स्टेंड में देर रात चली गोली, राजा साहेब के ऑफिस के पास एक व्यक्ति की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2026

पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

पलामू: मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित राजा साहेब के ऑफिस के पास देर रात बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधियों ने ऑफिस की छत के रास्ते अंदर घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी। मृतक की पहचान गुड्डु खलीफा उर्फ मो. समीर खलीफा, निवासी कुंड मोहल्ला के रूप में हुई है।

बिष्णुगढ़ कांड के आरोपी से बीजेपी ने तोड़ा नाता! प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा भीम राम नहीं था पार्टी कार्यकर्ता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

See also  केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन के काफिले पर हमला, विधायक ज्याति मांझी के साथ बदसलूकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now