- Advertisement -
chhat-cm-bannerchhat-cm-banner

झारखंड स्थापना दिवस 2026: 15 नवंबर से ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ के साथ पखवाड़े का आगाज, 28 नवंबर को खेलगांव में होगा भव्य समापन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौटे, मां रुपी सोरेन का इलाज कराने गए थे हैदराबाद
रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर इस वर्ष राज्य सरकार की ओर से व्यापक और अनूठे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। पखवाड़े भर चलने वाले इन आयोजनों की शुरुआत आगामी 15 नवंबर, 2026 को ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ (Run For Cleanliness)अभियान के साथ होगी। वहीं, इसका भव्य समापन 28 नवंबर, 2026 को वर्तमान सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची के खेलगांव में एक विशाल राज्य-स्तरीय समारोह के रूप में किया जाएगा।

15 नवंबर को सुबह सभी जिलों में दौड़ेगा झारखंड

कार्यक्रम की शुरुआत के पहले दिन यानी 15 नवंबर को पूर्वाह्न 07:00 बजे से 08:00 बजे तक राज्य के सभी जिलों में एक साथ ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन किया जाएगा।
  • स्वरूप: प्रत्येक जिले के किसी महत्वपूर्ण स्थल या चौक-चौराहे से इस दौड़ को हरी झंडी (Flag-off) दिखाकर रवाना किया जाएगा।
  • विशेष आकर्षण: यह दौड़ जिले के प्रमुख छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई अभियान के साथ संपन्न होगी, जो जन-जागरूकता का एक बड़ा संदेश देगी।

पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं की धूम

स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें खेलकूद प्रतियोगिताएं, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध-लेखन शामिल हैं।
  • जिला स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी और टीमें 26 एवं 27 नवंबर को खेलगांव, रांची में अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
  • इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 28 नवंबर को मुख्य समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

खेलगांव में सजेगा मेला-सह-प्रदर्शनी और सांस्कृतिक संध्या

दिनांक 26 नवंबर से 28 नवंबर तक खेलगांव, रांची में एक भव्य मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, साथ ही हर शाम सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से तीन प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे:
  1. विभागीय स्टॉल: जहां विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और जनोपयोगी सेवाओं की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
  2. जिला स्टॉल: राज्य के सभी जिलों के लिए अलग-अलग स्टॉल होंगे, जो संबंधित जिले के विशिष्ट उत्पादों (Local Products), पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित करेंगे।
  3. नवाचार स्टॉल: आधुनिक सोच और नवाचार (Innovation) पर आधारित विशेष स्टॉल भी इस मेले की शोभा बढ़ाएंगे।

सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मिलेगी विकास की सौगात

समारोह के अंतिम दिन यानी 28 नवंबर, 2026 को खेलगांव में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में कई बड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही,पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले प्रबुद्ध व्यक्तियों और संस्थाओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
See also  कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम दो पैन कार्ड होने का मामला, चुनाव आयोग ने आयकर विभाग से मांगी जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now