- Advertisement -
chhat-cm-bannerchhat-cm-banner

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2026

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया

रांचीः सिमडेगा से कांग्रेस पार्टी के विधायक भूषण बाड़ा पर आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। कांग्रेस विधायक पर लगे आरोप के बाद राजनीतिक गलियारे में सनसनी फैल गई है। सिमडेगा जिले की एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग ने रांची के धुर्वा स्थित विधायक आवास पर खुद के साथ दुष्कर्म होने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दिये गए आवदेन में जबरन दुष्कर्म करने, जानवर जैसा व्यवहार करने, जान से मारने की धमकी देने और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसे गर्भपात तक कराना पड़ा। मामले में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया है।

विधायक आवास में मारपीट, गाली-गलौज और भूखा रखने का आरोप
पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक, मई 2026 में एमा बड़ा और जोसिमा खाखा नामक महिलाएं उसे पढ़ाई-लिखाई और स्कूल में नामांकन कराने का झांसा देकर सिमडेगा विधायक आवास ले गई थीं। इसके बाद उसे रांची स्थित विधायक आवास लाया गया, जहां उससे घरेलू काम कराया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि रांची और सिमडेगा दोनों ही आवासों में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। काम में थोड़ी भी देर होने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था, गंदी गालियां दी जाती थीं और भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। विरोध करने पर यह कहकर डराया जाता था कि उसका आगे-पीछे कोई नहीं है और उसे यहीं सड़ना है।

See also  रांची के जर्जर जलमीनार हादसे में जान गंवाने वाले पलामू के मैथिली शरण मेहता का शव पहुंचा गांव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

POCSO के तहत कार्रवाई की मांग
आवेदन में यह भी लिखा गया है कि 5 अगस्त 2026 को जब वह रांची के विधायक आवास संख्या (12) में थी तब दोपहर के समय विधायक भूषण बाड़ा ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर मुंह बंद कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मार कर फेंकवाने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अगले दिन सुबह सिमडेगा अपने गांव वापस लौट गई। घर आने के बाद उसे अपनी शारीरिक स्थिति का पता चला और अत्यधिक प्रताड़ना व स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। अनाथ और असहाय होने के बावजूद पीड़िता ने भारी साहस दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसने पुलिस प्रशासन से पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विधायक को सख्त से सख्त सजा दिलाने और इस कृत्य में सहयोग करने वाली महिलाओं पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस पूरे मामले को लेकर FIR दर्ज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया है।

See also  Kalpana Soren सोमवार को लेंगी विधायक पद की शपथ, विधानसभा में स्पीकर दिलाएंगे शपथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now