रांची: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब SIR के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सदन में भाजपा ने जोरदार हंगामा किया और विपक्षी नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने की कोशिश हो रही है। बहुमत के बल पर सरकार कुछ भी कर सकती है, लेकिन यह राज्य और देश के लिए खतरनाक है।” वहीं संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सवाल उठाते हुए कहा कि “बिहार चुनाव से पहले यह प्रस्ताव क्यों लाया गया, वाराणसी चुनाव के दौरान क्यों नहीं किया गया?”
इसी बीच नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि “अगर झारखंड में वोट चोरी होती, तो आप सत्ता में नहीं आते।” सदन में राधा कृष्ण किशोर प्रस्ताव लेकर आए, जिसका समर्थन करते हुए मंत्री प्रदीप यादव ने कहा कि इसे पास कराया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकार बहुमत में है, इसलिए इसे स्वीकृत माना जाता है।
इसके साथ ही झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां SIR के खिलाफ प्रस्ताव पारित हुआ। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस गहन मतदाता पुनरीक्षण का विरोध कर रही है जो कि जरुरी चुनावी प्रक्रिया है ।




