जमशेदपुर में हाई टेंशन टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बोली – “प्रेमी आएगा तभी उतरूंगी”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2025

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव इलाके में सोमवार को एक फिल्मी सीन जैसा नजारा देखने को मिला, जब एक युवती अचानक हाई टेंशन वायर के टावर पर चढ़ गई। करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी लड़की लगातार अपने प्रेमी का नाम पुकार रही थी और कह रही थी कि जब तक प्रेमी नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाई टेंशन का टावर कभी भी जानलेवा साबित हो सकता था, लेकिन लड़की प्रेम की दीवानगी में बेखौफ होकर चढ़ती चली गई। परिवार वाले और स्थानीय लोग नीचे से उसे आवाज देकर समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवती ने साफ कहा – “प्रेमी को बुलाओ, तभी उतरूंगी।”

https://x.com/Live_Dainik/status/1960308800445108654

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती ने पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर बात की और फिर टावर पर चढ़ गई। थोड़ी देर में यह नजारा देखने के लिए हजारों की भीड़ जुट गई। लोग वीडियो बनाने लगे, तो वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रेमी की तलाश शुरू कर दी।

See also  कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं का होगा समाधान, अधूरे कार्यों को किया जाएगा पूरा-रामेश्वर उरांव

परिवार वालों के बार-बार समझाने के बाद भी लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। पुलिस को लगातार डर सता रहा था कि हाई टेंशन टावर पर मामूली चूक भी युवती की जान ले सकती है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन युवती को सुरक्षित उतारने के प्रयास में जुटे हैं। यह पूरा घटनाक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now