- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में ट्रांसजेंडर के लिए बड़ी सौगात, सरकारी अस्पतालों में विशेष OPD खोलने के निर्देश

irfan_ansari

झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उनके लिए खास अलग से OPD सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर लोगों के प्रति संवेदनशील और प्रोफेशनल व्यवहार करने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस बारे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और समान स्वास्थ्य अधिकार देने के लिए लिया गया है।

करना था ईसीजी, लेकिन छुने लगा निजी अंग, PMCH में युवती से छेड़छाड़

अंसारी ने एक बयान में कहा, ‘राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, ज़िला अस्पतालों और हेल्थ इंस्टीट्यूशन में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए स्पेशल OPD (आउटपेशेंट डिपार्टमेंट) सर्विस शुरू की जा रही हैं, जहां उन्हें बिना किसी भेदभाव के सम्मान के साथ टेस्ट, कंसल्टेशन और इलाज मिलेगा।’

See also  राहुल गांधी को राष्ट्रीय आपदा बताने वाले को कांग्रेस ने बिहार में दिया टिकट, अनुपम का पुराना पोस्ट वायरल

आगे उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ‘सम्मान स्वास्थ्य सेवा’ नाम की योजना भी लागू कर रहा है, जिसके तहत ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की खास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल मेडिकल सर्विस और साइकोलॉजिकल सपोर्ट दिया जाएगा। अंसारी ने कहा, ‘हर व्यक्ति सम्मान और इज्जत का हकदार है। यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह पक्का करे कि ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में बराबर जगह मिले, और मैं इसके लिए दृढ़ संकल्पित हूं।’

CJI बीआर गवई के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट में बने 10 दलित जज, OBC से कितने

इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा, ‘आज से झारखंड के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए अलग, सम्मानजनक और समर्पित OPD सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस पहल ने देशभर में नई मिसाल कायम की है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘झारखंड अब सामाजिक न्याय और संवेदनशील शासन का मॉडल स्टेट बन रहा है।’

See also  'मैं सनोज मिश्रा के साथ दो दिन होटल में रही', वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर की बताई सच्चाई, वीडियो वायरल

आगे उन्होंने लिखा, ‘यह सिर्फ एक घोषणा नहीं—यह मानवता की जीत है। देशभर के सामाजिक संगठनों ने इसे ऐतिहासिक कदम कहा है। डॉ. अंसारी ने कहा, ‘हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में समान स्थान देना मेरा संकल्प है।’

ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, चुनावी ड्यूटी में झारखंड से आया था बिहार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now