- Advertisement -
chhat-cm-bannerchhat-cm-banner

औरंगाबाद में स्कार्पियों को ट्रक ने मारी टक्कर, पिता-बेटे समेत 3 की मौत, छठ मनाने मुंबई से नवादा आ रहा था परिवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2026

औरंगाबाद में स्कार्पियों को ट्रक ने मारी टक्कर, पिता-बेटे समेत 3 की मौत, छठ मनाने मुंबई से नवादा आ रहा था परिवार

डेस्कः औरंगाबाद में NH-19 पर ट्रक और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिता-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। फैमिली मुंबई से नवादा छठ महापर्व मनाने लौट रही थी।

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की अहले सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में आठ वर्षीय मासूम समेत उसके पिता और नाना शामिल हैं। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 48 वर्षीय राजकुमार चौहान, उनके आठ वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और उनके ससुर भगवान दास के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में भगवान दास के पुत्र नीतीश चौहान, उनकी बहन तथा राजकुमार की पत्नी किरण कुमारी शामिल हैं। तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

See also  सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, चिकित्सा के लिए आय सीमा बढ़ी,भर्ती का रास्ता साफ,उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

जानकारी के अनुसार राजकुमार चौहान मुंबई में नौकरी करते थे। वह पत्नी किरण कुमारी और बेटे रितेश के साथ मुंबई से बस के जरिए बनारस पहुंचे थे। वहां से नवादा स्थित अपने गांव जाने के लिए उन्होंने अपने साले नीतीश चौहान और ससुर भगवान दास के साथ स्कॉर्पियो से यात्रा शुरू की थी। परिवार के सभी छह सदस्य घर पहुंचने की उम्मीद में सफर कर रहे थे, लेकिन औरंगाबाद में हुए हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह स्कार्पियो रतनुआ पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तभी ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में भगवान दास और मासूम रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और राहत-बचाव कार्य में जुटे।घटना की सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन राजकुमार चौहान की हालत लगातार गंभीर बनी रही। आखिरकार इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।हादसे की सूचना मिलते ही नवादा से मृतकों के परिजन औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। अपनों की मौत और तीन अन्य की गंभीर स्थिति देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मासूम रितेश की मौत से अस्पताल में मौजूद हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल परिसर में देर तक चीख-पुकार और मातम पसरा रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना में तीन की मौत हुई है। दुर्घटना ट्रक व स्कार्पियो की टक्कर में हुई है। घटना की जांच की जा रही है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

See also  बिहार का घूसखोर इंजीनियर हुआ गिरफ्तार, 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने धर दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now