- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

घर से बाहर निकलते ही उड़ रहा सारा डेटा और फोटो-वीडियो डिलीट कर रहे हैकर्स, कहां हो रहा ऐसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2025

Cyber crime

डेस्कः जरा सोचिए… अगर आपका फोन अचानक से रीसेट हो जाए और उसमें मौजूद सारा डेटा जैसे कि फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट्स डिलीट हो जाएं, तो आपकी क्या हालत होगी। हाथ पांव फूल गए न… लेकिन ये कोई कोरी कल्पना नहीं बल्कि दक्षिण कोरिया में ऐसा हो रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ऊत्तर कोरिया के हैकर्स ने साइबर हमने का एक नया तरीका निकाला है। अब हैकर्स दूर बैठे दक्षिण कोरियाई लोगों के फोन हैक कर रहे हैं और उनके फोन का जरूरी डेटा डिलीट कर रहे हैं। जेनियन्स सिक्योरिटी सेंटर की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इन साइबर हमलों के पीछे किमसुकी या APT37 नाम के हैकर ग्रुप शामिल हैं।

हैकर्स लोगों के फोन और लैपटॉप जैसे डिवाइसेज को निशाना बनाने के लिए KakaoTalk नाम की ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मैलवेयर के जरिए हैकर्स गूगल और दूसरी आईटी सर्विसेज के अकाउंट की जानकारी चुरा चुके हैं।

See also  IPL FInal :सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सपने चकनाचूर, KKR ने  फ़ाइनल में दी ज़बरदस्त शिकस्त

हैकर्स गूगल के लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके पता लगाते हैं कि यूजर कब अपने घर से बाहर जाता है। यूजर के घर से बाहर होने पर उसके फोन को दूर से ही रीसेट कर दिया जाता है। इसके बाद डिवाइस नॉर्मली काम नहीं कर पाता और यूजर को पता नहीं चलता कि उसके डिवाइस के साथ क्या हो रहा है।

Jharkhand IPS Promotion: आईपीएस में प्रमोशन का रास्ता खुला, यूपीएससी बैठक में नामों पर सहमति

हैकर्स के इस हमले की सबसे खतरनाक बात यह है कि ये निशाना बनाने वाले के घर में पहले से मौजूद इन्फेक्टेड कंप्यूटर और टैबलेट का इस्तेमाल करके “स्ट्रेस रिलीफ प्रोग्राम” के नाम से मैलवेयर फैलाते हैं। इसके बाद मैलवेयर उस यूजर के जानकारों को भेजा जाता है।

इससे और भी ज्यादा लोग जाल में फंस जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हैकर्स लोगों के कंप्यूटर के वेबकैम को भी एक्सेस कर पा रहे हैं। इनके जरिए वह चेक करते हैं कि यूजर घर पर है या नहीं और उसकी हर गतिविधी पर नजर रखते हैं।

See also  ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट के मुंशी की मौत, बदमाशों को पकड़ने के दौरान हादसा

जेनियन्स सिक्योरिटी सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि डिवाइस को खराब करने और अकाउंट के जरिए मैलवेयर फैलाने का ऐसा तरीका पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि हैकर्स बेहद शातिर हैं।

बता दें कि पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा पूर्वी सागर में शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की कड़ी निंदा की थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच गहमा-गहमी बढ़ी हुई है और उत्तर कोरिया की ओर से आक्रामक साइबर हमले किए जा रहे हैं।

दिल्ली में ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV आया सामने, काला मास्क पहने था आतंकी उमर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now