- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

CJI बीआर गवई के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट में बने 10 दलित जज, OBC से कितने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2025

justice br gavai-and modi

CJI BR Gavai: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी.आर. गवई के करीब छह महीने के कार्यकाल के दौरान देश के अलग-अलग हाई कोर्ट में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के दस, अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के 11 जज की नियुक्ति की गई। जस्टिस गवई ने सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यों वाले कोलेजियम को लीड किया। कोलेजियम ने अलग-अलग हाई कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति के लिए सरकार को 129 नामों की सिफारिश की, जिनमें से 93 नामों को मंजूरी दी गई।

उनके कार्यकाल के दौरान पांच जज जस्टिस एन.वी. अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई, जस्टिस ए.एस. चंदुरकर, जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को भी सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 14 मई से अपलोड किए गए जज की नियुक्ति की जानकारी के मुताबिक, जब जस्टिस गवई भारत के चीफ जस्टिस बने, तो सरकार ने हाई कोर्ट के लिए जिन 93 नामों को मंजूरी दी, उनमें 13 अल्पसंख्यक समुदाय के जज और 15 महिला जज शामिल थीं।

See also  JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन

ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, चुनावी ड्यूटी में झारखंड से आया था बिहार

जस्टिस सूर्यकांत बोले- खंडपीठ बनाना बड़ा मुद्दा

एक कार्यक्रम के दौरान देश के अगले प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने मेरठ में हाई कोर्ट की खंडपीठ बनाने के मुद्दे पर कहा कि यह बड़ा मुद्दा है। उन्होंने साफ किया कि यह मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है और इसमें कई संस्थागत हितधारक शामिल हैं। जस्टिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश, जो एक बहुत बड़ा राज्य है, वहां हाई कोर्ट के किसी भी नई पीठ के लिए एक पूरी और अच्छी तरह से सोची-समझी विचार की जरूरत होगी। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व से जुड़े मामलों की सुनवाई कभी की जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मामले में कोई बड़ा कद वाला वकील पेश हो रहा है या जूनियर वकील। उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया कि आम वकील के पेश होने पर मामले को सुना नहीं जाता है या फिर हाई कोर्ट भेज दिया जाता है। दिल्ली के प्रदूषण का जिक्र करते हुए कहा कि यह चिंताजनक है, लेकिन मैं सुबह की सैर करना बंद नहीं करता। जस्टिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाले टीका-टिप्पणी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

See also  65 साल की महिला से 35 साल के युवक का चल रहा था अफेयर, जब 75 वर्षीय पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो ये हुआ अंजाम

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा, इंडिया गठबंधन में होगी टूट!आईपी गुप्ता या मुकेश सहनी कौन जाएगा NDA के साथ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now