- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में शादी समारोह के दौरान 30 लाख के गहने और कैश की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

रांची में शादी समारोह के दौरान 30 लाख के गहने और कैश की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

रांचीः राजधानी रांची के बरियातू स्थित मैथन मैरेज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान रुपये और जेवरात से भरे बैग के चोरी करने का मामला सामने आया है।उस बैग में 25 से 30 लाख के गहने और नगदी थे। इस संबंध में पीडित नामकुम निवासी विजय कुमार पांडेय ने बरियातू थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। चोरी का CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विजय कुमार पांडेय अपने पुत्री का विवाह मैथन मैरेज पैलेस में कर रहे थे।
जयमाला के दौरान विजय कुमार पांडेय की पत्नी मंजू पांडेय के बैग में रखे नकद और जेवरात को एक बच्चा लेकर फरार हो गया। बैग में एक मोबाइल फोन भी था। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी पुलिस चोर का सुराग नहीं खोज पाई है। पीड़ित विजय पांडेय ने मैथन मैरेज पैलेस के प्रबंधकों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि लगभग 25-30 लाख रुपये की चोरी की गई है। इसमें नकद और सोने के जेवरात शामिल है।थाना प्रभारी ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

See also  भगवान हनुमान की जन्मस्थली आंजन धाम में भक्तों का जमावड़ा, माता की गोद में बैठे बाल रूपी हनुमान की हो रही हैं पूजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now