जमशेदपुर का आदिल पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार, एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2025

जमशेदपुर का आदिल पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार, एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त

डेस्कः दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मंगलवार को 59 साल के मो. आदिल हुसैन को दिल्ली के सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बड़े जासूसी गिरोह के भंडाफोड़ करने का दावा किया है। वहीं फर्जी पासपोर्ट का पूरा नेटवर्क कथित तौर पर जमशेदपुर से संचालित हो रहा था, जहां जाली दस्तावेज से फर्जी पहचान पत्र और पासपोर्ट बनाये जा रहे थे। यह जानकारी मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने दी।

चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, BJP ने आज बुलाया कोल्हान बंद
उन्होंने बताया कि आदिल को ड्यूटी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी साहिल मोंगा के समक्ष मेश किया गया, जिन्होंने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की अनुमति दी है। आदिल जमशेदपुर के टाटा नगर का निवासी बताया जाता है। प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आदिल और उसके भाई अख्तर हुसैनी पर अन्य देशों को संवेदनशील जानकारी देने और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई भारतीय पासपोर्ट हासिल करने का संदेह है।

See also  MLA Amba Prasad के रिश्तेदारों के यहां भी ED की की छापेमारी, लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई

मोंथा का झारखंड में असर, रांची में झमाझम बारिश, बढ़ेगी ठंड
पुलिस ने तलाशी में आदिल के कब्जे से एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त किया है। कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के कथित रूप से विदेशी परमाणु वैज्ञानिक से संबंध थे। आरोपी को सैयद आदिल हुसैन, नसीमुद्दीन और सैयद आदिल हुसैनी के नाम से भी जाना जाता है।

JSSC-CGL पेपर लीकः CID ने वित्त विभाग के अधिकारी संतोष मस्ताना को किया गिरफ्तार, आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई
नकली पासपोर्ट लेनेवालों की जुटायी जा रही है जानकारीः अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि आदिल को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने आदिल के भाई अख्तर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कई खाड़ी देशों की यात्रउा की थी और कथित तौर पर जाली दस्तावेज का उपयोग करके एक गोपनीय केंद्र में तीन पहचान पत्र प्राप्त किये थे, जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से कितने लोगों के नकली पासपोर्ट बने है।

See also  रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, DMO ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो में आईआरबी जवान की गोली मारकर हत्या, मामूली कहासुनी पर चलाई गोली..चास-बोकारो बाईपास पर हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now