बोकारो में आईआरबी जवान की गोली मारकर हत्या, मामूली कहासुनी पर चलाई गोली..चास-बोकारो बाईपास पर हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 28, 2025

bokaro murder

चास (बोकारो): बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गायघाट के समीप शिव मंदिर के पास सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां समाजसेवी लक्ष्मीनारायण यादव के पुत्र अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि सोनू और बलराम तिवारी नामक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। थोड़ी देर बाद बलराम तिवारी अपने कुछ साथियों के साथ गायघाट स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां सोनू अपने दोस्तों के साथ खड़ा था।

bokaro irb

इस दौरान विवाद बढ़ गया और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बलराम तिवारी ने पिस्टल निकालकर सोनू पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किया इंकार, कहा-मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी

सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक सोनू आईआरबी (Indian Reserve Battalion) में कार्यरत था और उसकी पोस्टिंग गिरिडीह में थी। वह छठ पूजा की छुट्टी में अपने घर आया हुआ था।

फिलहाल, पुलिस मुख्य आरोपी बलराम तिवारी और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now