जमशेदपुरःपार्टी में खाने के दौरान गले में फंसा रसगुल्ला, हुई मौत

जमशेदपुरःपार्टी में खाने के दौरान गले में फंसा रसगुल्ला, हुई मौत

जमशेदपुरः एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत के मलियंता गांव के रहने वाले 41 वर्षीय ललित सिंह के गले में रसगुल्ला फंसने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है।

रांची के डोल मेला में बेकाबू कार ने 12 से अधिक लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, ललित गांव के ही एक व्यक्ति के पार्टी में गये थे। परिवार के सभी लोग पार्टी में खाना खा चुके थे। ललित सिंह खाना खा रहे थे। खाना खाने के दौरान गले में खाना फंसने से वे काफी बेचैन हो गये।

Jharkhan Weather Alert:आज तेज हवा और वज्रपात की आशंका, 20 जिलों में येलो अलर्ट
उसके बार मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उन्हें पानी पिलाया, लेकिन ज्यादा बेचैन होने के कारण उन्हें फौरन एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललित सिंह के गले में रसगुल्ला के फंसने से मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पायेगा।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now