- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जमशेदपुर में चेकपोस्ट पर कार से मिला भारी मात्रा में कैश

जमशेदपुर में चेकपोस्ट पर कार से मिला भारी मात्रा में कैश

जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव को लेेकर सभी जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। आदर्श आचार संहिता लगे होने की वजह से कैश की आवाजाही पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। इसी बीच जमशेदपुर के भुईयांडीह चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया।

Land Scam: बरियातू के विवादास्पद जमीन की फर्जी डीड लिखने वाले मुंशी और दो कर्मचारी को ED ने किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार ये कैश चंद्रमोहन शर्मा का बताया जा रहा है जो कोल्ड ड्रिंक्स के डिस्ट्रीब्यूटर है। उनका गोदाम मानगो में है और वो कैश लेकर अपने घर बारीडीह जा रहे थे। इन्हे बैंक में कैश जमा करना था लेकिन इन्होने बताया कि वो किसी कारणवश बैंक में कैश जमा नहीं कर पाये और पैसा लेकर घर जा रहे थे इसी बीच चेकपोस्ट पर इनकी कार की पिछली सीट से कैश बरामद कर लिया गया। चंद्रमोहन शर्मा ने कैश को लेकर कोई कागजात दिखा नहीं पाये। जांच टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इससे पहले रांची और रामगढ़ के बीच चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 46 लाख रूपया कैश बरामद किया गया था जो गिरिडीह भेजा जा रहा था।

See also  फ्लोर टेस्ट में BJP की हार का साइड इफेक्ट : बीजेपी के सांसद और विधायक आमने-सामने, विधायक बोले- पार्टी के सांसद है, मालिक नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now