पटनाः बिहार में महिला आयोग सहित अन्य आयोगों में हुई नियुक्तियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि मै मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निवेदन करूंगा कि वो बिहार में जमाई आयोग का गठन कर दे। इसको लेकर भी उन्होने अपने तर्क दिये।तेजस्वी यादव ने कहा, “टायर्ड नहीं बल्कि रिटायर्ड अधिकारी बिहार चला रहे हैं… आप चढ़ावा चढ़ाइए और पोस्टिंग पाइए… जन प्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं होती है… बिहार गरीब राज्य है, अधिकारी लूटकार खा रहे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं… ED और CBI भी सुस्त पड़ी हुई है अगर ईमानदारी से जांच हो जाए तो कोई नहीं बचने वाला है…”
फादर्स डे पर लालू का अनोखा अंदाज, घर के बच्चों के बीच बांटा सत्तू, लगी लंबी लाइन
तेजस्वी ने कहा कि मुख्य मंत्री जी से अपील करते है कि समर्पित जमाई आयोग का गठन किया जाए। रामविलास पासवान जी के दामाद को आयोग में जगह मिली है, मांझी जी के दामाद को आयोग में जगह मिली है, अशोक चौधरी के दामाद को जगह मिली है। महिला आयोग के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी की नियुक्ति पर तेजस्वी ने कहा कि ये तो छोड़िये डीके बॉस का जो हम कह रहे थे, महिला आयोग के सदस्य के रूप में उन्हे नियुक्ति किया गया है। उन्हे शिक्षाविद् के रूप में लिया गया है, क्या कोई और योग्य शिक्षाविद् नहीं मिला। मजेदार बात ये है कि उन्होने अपने पति का नाम छुपाने की कोशिश की है। पति की जगह पिता का नाम लिखा है।
नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल
मुख्यमंत्री जी अचेत है या उनसे करवा रहे है ये तो मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए। जो दलित-अल्पसंख्यक विरोधी लोग है वहीं सचिवालय में कब्जा कर चुके है। बीजेपी के कार्यकर्ता इंतजार करते रह है कि हमारा नंबर कब आएगा, निष्ठावान कार्यकर्ता को जगह नहीं दी गई। प्रधानमंत्री जी यहां आकर परिवारवाद की बात करते है, यहां छुपाछुपाकर मलाई खिलाया जा रहा है।
बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना SSP समेत कई जिलों के SP बदलें गए
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों मिलकर बिहार में स्पेशल अरेंजमेंट कमीशन का गठन कर दंे जिसमें फलना जी के बेटा को , फलना जी के दामाद, फलना जी के पत्नी को एडजस्ट वहां डाल दे, हमें परिवारवाद पर ज्ञान देते है और हो क्या रहा है इस सरकार में देख लीजिये। बिहार का मंत्रालय में भी बर्बाद कर दिया अब सचिवालय बर्बाद कर रहे है भूजा पार्टी के लोग।
बिहार में आयोग का गठन हुआ है उसमें..
रामविलास पासवान के दामाद
जीतन राम मांझी के दामाद
अशोक चौधरी के दामाद
डीके बॉस की पत्नी को जगह
(तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा कितने अधिकारियों की पत्नियों को एडजस्ट किया गया है)@yadavtejashwi @TejashwiOffice @RJDforIndia… pic.twitter.com/02Miixq5th
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 15, 2025




