अरूणाचल विधानसभा पहुंचे जयराम महतो, नंगे पैर सदन में जाने को लेकर खूब हुई चर्चा,नियोजन नीति को लेकर अध्यक्ष से ली जानकारी

अरूणाचल विधानसभा पहुंचे जयराम महतो, नंगे पैर सदन में जाने को लेकर खूब हुई चर्चा,नियोजन नीति को लेकर अध्यक्ष से ली जानकारी

रांचीः डुमरी से पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे जेएलकेएम के सुप्रीमो जयराम महतो का जलवा झारखंड के बाहर भी देखने को मिला। झारखंड से बाहर अरूणाचल दौरे पर गए जयराम महतो की चर्चा वहां भी खूब हुई। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के निर्देश पर जेएमएम विधायक लुईस मरांडी और विकास मुंडा के साथ जयराम महतो अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर गए है।

504012234 1022591776726471 1281852161173654816 n

नक्सली कमांडर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी मायके
विधायक जयराम महतो जब अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा में दाखिल हुए तो उनके पैरों में न तो चप्पल था और न ही जूते। जयराम महतो को नंगे पैर देखकर अरूणाचल प्रदेश के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष तेसम पोंगटे हैरान हो गए। विधायक को नंगे पैर विधानसभा आने का कारण जयराम महतो से पूछा गया तो उन्होने कहा कि ये लोकतंत्र का मंदिर है और इस मंदिर में वो नंगे पैर आते है।

503404484 1022591556726493 785290658840639086 n

घूंघट में दुल्हन को रखने पर खान सर की क्यों हो रही है आलोचना? आखिर मिसेज खान की मुंह दिखाई क्यों नहीं हुई ?
जयराम महतो ने विधायक बनने से पहले ही ये बातें कही थी कि वो जब सदन के सदस्य बनेंगे तो लोकतंत्र के इस मंदिर में वो नंगे पैर जाएंगे। जयराम महतो ने अपनी इस वादे को विधायक बनने के बाद पूरा किया और जब वो नवंबर 2024 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे तो उन्होने ऐसा ही किया, तब मीडिया में इस बात की बहुत चर्चा हुई। अबतक जयराम महतो जितनी बार भी विधानसभा गए है उन्होने न तो जूते-पहनने है और न ही चप्पल।

503673737 1022592066726442 2276639692728829785 n

शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में तेजस्वी से बोले खान सर, ब्याह आपके ही मॉडल में किए हैं, आपका कॉपी कर लिए, देखिए VIDEO
झारखंड विधानसभा से बाहर भी जयराम महतो उस परंपरा कहे या उस वादे को निभा रहे है। अरूणाचल पहुंचकर भी जयराम महतो जब नंगे पैर विधानसभा में दाखिल हुए तो उन्हे इस तरह देखकर जब हैरान भी हुए और उनकी सराहना भी की। जयराम महतो के इस व्यवहार की अरूणाचल से लेकर झारखंड तक चर्चा हो रही है। जयराम महतो की जब विधानसभा अध्यक्ष के साथ चर्चा हुई तो जयराम ने 80 /20 नियोजन नीति, आर्थिक स्त्रोतों पर उनसे जानकारी मांगी। इसके बाद अध्यक्ष ने जयराम को बताया कि अन्य प्रदेश के लोग यहां जमीन खरीद सकते है। साथ ही अन्य कानूनों की जानकारी भी जयराम को अरूणाचल प्रदेश के अध्यक्ष ने दी।

503892749 1022591866726462 7478405264251861811 n

रांची के लापुंग में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित दो घायल
दरअसल, जयराम महतो झारखंड विधानसभा की खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों की समिति के अध्यक्ष विकास कुमार मुंडा और जामा विधायक लुईस मरांडी के साथ अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर है। वहां सबसे पहले इन तीन विधायकों ने अरूणाचल प्रदेश के विधानभा अध्यक्ष तेसम पोंगटे तुत्सा से मुलाकात की। फिर इसके बाद अरूणाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं और सर्वोच्च प्रथाओं पर अध्यक्ष के साथ व्यापक और उपयोगी चर्चा की। इसके बाद मुख्य विधानसभा हॉल, संग्रहालय, पुस्तकालय का दौरा कर वहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधानसभा के कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत की और विधानसभा के प्रशासनिक ढ़ांचे के बारे में जानकारी ली। तीन दिवसीय दौरे पर की झारखंड विधानसभा की टीम सुरम्य जीरो घाटी का भी दौरा करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now