महाअष्टमी के दिन जयराम महतो का JLKM कर सकता है आठ सीटों पर प्रत्याशियों का एलान, संताल परगना के लिए नामों की घोषणा

जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का किया ऐलान

रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा संताल परगना की आठ सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकता है । जी हां सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है युवा  नेता जयराम महतो महाअष्टमी के दिन संताल परगना की आठ सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकते हैं ।  इससे पहले जयराम महतो ने अपनी पहली सूची में छह उम्मीदवारों की घोषणा की है  । 

संताल परगना के लिए प्रत्याशियों का एलान

नवरात्र शुरु होते ही जयराम महतो ने खुद की सीट डुमरी सहित छह सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी अब माना जा रहा है कि  गुरुवार को जब दुर्गा पूजा की महाअष्टमी होगी उस दिन संताल परगना की आठ सीटों के लिए नामों की घोषणा करेंगे

पहली लिस्ट में कौन-कौन प्रत्याशी

इससे पहले JLKM ने जिन छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की वो इस तरह है-⬇️

- Advertisement -
LD-advertisement
क्रम संख्याविधानसभाजिला / अनुमंडलप्रत्याशी का नाम
0133, डुमरीगिरिडीह, उत्तरी छोटानागपुरजयाराम कुमार महतो
0230, जमुआ (SC)गिरिडीह, उत्तरी छोटानागपुरसलीन कुमार दास
0301, राजमहलसाहिबगंज, संताल परगनामोतीलाल सरकार
0458, तमाड़ (ST)रांची, दक्षिणी छोटानागपुरदमयंती मुंडा
0551, सरायकेला (ST)सरायकेला-खरसावां, कोल्हानप्रेम मार्डी
0678, पोटका (ST)पोटका, प. सिंहभूमप्रीति राज

 

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now