ईशान किशन पहुंचे अपने पैतृक गांव, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

ईशान किशन पहुुंचे अपने पैतृक गांव, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण सदस्य और टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ईशान किशन बिहार के नवादा जिले स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। नवादा के जेल रोड़ स्थित पैतृक आवास पर ईशान किशन के पहुंचने की सूचना के साथ ही भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ईशान किशन की एक झलक पाना चाहते थे और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने चाह रहे थे।

T20 World Cup में जीत के बाद Ishan Kishan के गले लगकर गर्लफ्रेंड ने दी बधाई, क्रिकेटर ने जीत पर बहन को किया याद, एक दिन पहले हुई थी मौत
ईशान किशन पैतृक घर पहुंचकर दादा डॉक्टर शत्रुध्न सिन्हा और दादी डॉक्टर सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। क्रिकेटर के नवादा पहुंचने की खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ पैतृक आवास के बाहर उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे और उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए। ईशान किशन की दादी डॉ. सावित्री शर्मा शहर की जानी-मानी हस्ती रही हैं। ईशान किशन के दादी नवादा में पूर्व सिविल सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और शहर में उनकी पहचान एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में रही है। परिवार के बीच पहुंचकर ईशान ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और परिजनों के साथ समय बिताया।

बिहार में BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के हीरे-सोने के जेवर बरामद
बताते चलें कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन फील्ड पर अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग रोमांस करते नजर आए थे। मैच जीतने के बाद ईशान मैदान पर लेडीलव अदिति को KISS करते दिखे थे। कपल के कई क्यूट मोमेंट्स भी वायरल हुए। वहीं, गर्लफ्रेंड संग ईशान की एक कोजी फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है।
टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा ईशान किशन का प्रदर्शन
वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ओपनिंग में कई तेज शुरुआत दी और मुश्किल मैचों में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की।
टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन:
* 9 मैच
* 317 रन
* औसत 35.22
* स्ट्राइक रेट 193.29
* 3 अर्धशतक
उनकी सबसे शानदार पारियों में से एक पाकिस्तान के खिलाफ आई, जब उन्होंने कोलंबो में 77 रन की पारी खेलकर भारत को 61 रन से जीत दिलाने में मदद की। फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की।उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए और भारत को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की।भारत ने फाइनल में 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जो पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now