चतरा में स्कार्पियो ने बाइक को रौंदा, चार नाबालिग की मौत,एक ही बाइक पर सवार थे चार छात्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2026

चतरा में स्कार्पियो ने बाइक को रौंदा, चार नाबालिग की मौत,एक ही बाइक पर सवार थे चार छात्र

DESK:चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में चार किशोरों की मौत हो गई। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया।

चतरा के संघरी घाटी में कंटेनर पलटा, छह वाहन टकराए, एक की मौत,चतरा–डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर चार नाबालिग लड़के जा रहे थे तभी स्कार्पियों से जोरदार टक्कर हो गई। तीन नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक नाबालिग ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसा इतना जबदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में 15 वर्ष का विकास कुमार, 14 वर्ष का मंजीत महतो, 15 वर्ष का प्रताप कुमार है जो बाराडीह के रहने वाले थे। वहीं हफुआ के 14 वर्षीय सोनू कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

See also  राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अब निचली अदालत में चलेगा ट्रायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now