T20 World Cup में जीत के बाद Ishan Kishan के गले लगकर गर्लफ्रेंड ने दी बधाई, क्रिकेटर ने जीत पर बहन को किया याद, एक दिन पहले हुई थी मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2026

T20 World Cup में जीत के बाद Ishan Kishan के गले लगकर गर्लफ्रेंड ने दी बधाई, क्रिकेटर ने जीत पर बहन को किया याद, एक दिन पहले हुई थी मौत

डेस्कः टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार कप पर कब्जा किया। इस जीत में बिहार-झारखंड के लाल ईशान किशन की बड़ी भूमिका रही। ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 26वां रन बनाते ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।इस टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 8 मैचों में कुल 263 रन बनाए।इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रहा और उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए।फाइनल मैच में ईशान किशन ने 24 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली।
उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

ishan 1773025985287 v

T-20 वर्ल्ड कप पर भारत का लगातार दूसरी बार कब्जा, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीर सामने आई है। इसमें वो ईशान को निहारती दिख रही हैं।अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं और जयपुर के एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मिस डीवा 2018 की विजेता रह चुकी हैं।इसके अलावा वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा 2019 आईपीएल के दौरान शुरू हुई थी। उस समय स्टैंड में अदिति की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी।

See also  RJD से MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद फूट-फूट कर रोए शिवचंद्र राम, SC-ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

whatsapp image 2026 03 09 at 80200 am 1773023675 1

ishan 5 1773026725381

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
ईशान ने जीत अपनी बहन को समर्पित की
फाइनल से एक दिन पहले ईशान किशन की चचेरी बहन और जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस सदमे के बावजूद ईशान ने बेहतर प्रदर्शन किया और 24 बॉल पर 54 रन बनाए।टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान ने कहा, ‘फाइनल से ठीक पहले एक कार दुर्घटना में मैंने अपनी चचेरी बहन को खो दिया। वो चाहती थी मैं बड़े स्कोर बनाऊं। मैं उनके लिए खेला। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं।’

whatsapp image 2026 03 09 at 83526 am 1773025656
बता दें शनिवार को ईशान की चचेरी बहन और जीजा शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी सिलीगुड़ी में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों की मौत हो गई, लेकिन दो बच्चे बच गए। इनमें से एक केवल छह महीने का है और दूसरे की उम्र 3 साल है।भतीजी और दामाद की मौत के कारण ईशान के पिता प्रणव पांडे फाइनल देखने अहमदाबाद नहीं पहुंच पाए।

See also  हेमंत सोरेन कैबिनेट में क्या हुए बड़े फैसले ? देसी मांगुर राजकीय मछली घोषित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now