बिहार में BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के हीरे-सोने के जेवर बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 12, 2026

बिहार में BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के हीरे-सोने के जेवर बरामद

पटना: राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
BMSICL के DGM पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की गई है। इस दौरान SVU की टीम ने अभियुक्त के ठिकानों से 32 लाख रुपये नकद और करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई (SVU) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पंकज कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला SVU कांड संख्या 10/2026 दिनांक 11 मार्च 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(b), 13(2) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा को सौंपा गया है।

See also  क्या सचमुच में 'अमूल गर्ल' है 'बेबीडॉल आर्ची' असम की अर्चिता फुकन ने इंटरनेट पर क्यों मचा दी सनसनी

भागलपुर के थाने से कारबाइन की मैगजीन और 35 गोलियां गायब, हवलदार सस्पेंड
जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद न्यायालय से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर SVU की टीम ने गुरुवार को पटना स्थित अभियुक्त के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, उनमें कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कंकड़बाग स्थित कोनिका मेहर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 105, सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू स्थित सुमति पथ का आवास और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) परिसर स्थित BMSICL कार्यालय शामिल है।

पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, छपरा के बदमाश को लगी गोली,1200 से अधिक गोलियां बरामद

छापेमारी के दौरान SVU की टीम को अभियुक्त के आवास से 32 लाख रुपये नकद बरामद हुए।बताया जा रहा है कि जब टीम छापेमारी के लिए फ्लैट पर पहुंची तो अभियुक्त द्वारा नकदी और आभूषणों को फेंककर छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकद राशि और करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण जब्त कर लिए। इसके अलावा छापेमारी के दौरान सोने के आभूषणों की खरीद से जुड़ी करीब 150 से अधिक रसीदें भी बरामद हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही विभिन्न वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी भी टीम को मिली है। SVU अधिकारियों के अनुसार बरामद नकदी और आभूषणों के संबंध में अभियुक्त पंकज कुमार ने स्वीकार किया है कि यह संपत्ति उनकी ही है। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

See also  धनबाद में 'आओ फरिया लो' से शुरू हुआ था ढुलू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now